spot_img
Homeमुंबईभारतीय सद्विचार मंच ने गोद ली हुई बस्ती के छात्रों को बांटी...

भारतीय सद्विचार मंच ने गोद ली हुई बस्ती के छात्रों को बांटी मुफ्त नोटबुक

मुंबई(स भा): सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था भारतीय सद्विचार मंच ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक नेक पहल की है। संस्था द्वारा दत्तक ली गई बस्ती, जिवदानी नगर, काजूपाड़ा (घोड़बंदर रोड, ठाणे) के पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों को मुफ्त नोटबुक वितरित की गई हैं।
यह कार्यक्रम दहिसर (पूर्व), मुंबई-68 स्थित भारतीय सद्विचार मंच सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक और मुख्य मार्गदर्शक डॉ. राधेश्याम तिवारी ने की। इस अवसर पर प्रसिद्ध आरटीआई कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, जबकि संस्था अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी ने मुख्य संयोजन का दायित्व संभाला।
इस मौके पर शिक्षाविद् डॉ. हृदयनारायण मिश्रा, समाजसेवी श्रीकांत पाण्डेय, वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. आर.के. चौबे, वरिष्ठ पत्रकार द्वय विनोद यादव और शिवपूजन पाण्डेय, समाजसेवी हरिशंकर तिवारी, संस्था के शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक हरिप्रसाद पाण्डेय, पूर्व महामंत्री बी.पी. मिश्रा, युवा समाजसेवी ललित शुक्ला, ययीन पाठक, संस्था शुभेच्छु दीपक खेर, गुरुदेव मिश्रा और विनोद (पप्पू) तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था महामंत्री नागेन्द्र मिश्रा ने किया, जबकि उपाध्यक्ष पं. कमलाशंकर मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। संस्था कार्यकारिणी के पदाधिकारी महेंद्र कुमार मिश्रा, मनोज चतुर्वेदी, हेमन्त पाण्डेय, गणेशप्रसाद पाण्डेय, बी.एम. गुप्ता, शाखा प्रभारी रत्नेश दुबे, रामप्रकाश तिवारी, उमेश सिंह, डॉ. मनोज मिश्रा, अजय तिवारी, सूर्यप्रकाश (संतोष) मिश्रा और संस्था की काजूपाड़ा शाखा के संयोजक प्रमोद तिवारी व सचिन मोरे ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित स्नेह भोज में काजूपाड़ा से आए सभी नागरिक, छात्र-छात्राएं और उपस्थित अतिथि व शुभेच्छुगण शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com