spot_img
Homeमहाराष्ट्रभीमाशंकर ज्योतिर्लिंग 3 महीने रहेगा बंद, निर्माण कार्य के चलते 9 जनवरी...

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग 3 महीने रहेगा बंद, निर्माण कार्य के चलते 9 जनवरी से दर्शन पर रोक

मुंबई (सं.भा.) : देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल पुणे जिले का प्रसिद्ध श्री क्षेत्र भीमाशंकर मंदिर आगामी दिनों में श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी रूप से बंद रहने वाला है। मंदिर प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 9 जनवरी 2026 से अगले तीन महीनों तक मंदिर आम दर्शन के लिए बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सीमित दिनों के लिए श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी।
भीमाशंकर देवस्थान संस्थान के अनुसार मंदिर परिसर में सभामंडप निर्माण और पैदल मार्ग के विकास कार्य प्रस्तावित हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है। महाशिवरात्रि के अवसर पर 12 से 18 फरवरी 2026 तक मंदिर दर्शन के लिए खोला जाएगा।
इस संबंध में 23 दिसंबर को एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें जिला प्रशासन, मंदिर ट्रस्टी, स्थानीय व्यापारी और ग्रामवासी शामिल हुए। सभी पक्षों की सहमति के बाद मंदिर बंद रखने का निर्णय लिया गया।
राज्य सरकार ने भीमाशंकर मंदिर के समग्र विकास के लिए विशेष योजना को मंजूरी दी है। वर्ष 2027 में प्रस्तावित सिंहस्थ कुंभमेला को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस निर्णय को ध्यान में रखें और असुविधा से बचें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com