spot_img
Homeफिल्मी खबरेंसफलता की परिभाषा बदली, कहानियों ने मुझे नया नजरिया दिया : श्वेता...

सफलता की परिभाषा बदली, कहानियों ने मुझे नया नजरिया दिया : श्वेता त्रिपाठी

मुंबई (सं.भा.): बदलते दौर के साथ भारतीय फिल्म और डिजिटल इंडस्ट्री में महिला कलाकारों की भूमिका भी तेजी से बदल रही है। इस बदलाव की गवाह और हिस्सा रही हैं अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी, जिन्होंने कहा कि आज इंडस्ट्री में सफलता सिर्फ बॉक्स ऑफिस या बड़े नामों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अच्छा काम और उसकी सराहना ही असली उपलब्धि बन गई है।
श्वेता त्रिपाठी ने अपने करियर के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे कलाकारों और कहानियों के साथ काम किया है, जिन्होंने उन्हें सोचने और महसूस करने का नया नजरिया दिया। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा रूढ़िवादी सोच को चुनौती देने में विश्वास करती हूं। पहले महिलाओं के किरदार सीमित और तयशुदा होते थे, लेकिन अब कहानी कहने का तरीका पूरी तरह बदल चुका है।”
उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, नए क्रिएटर्स और दर्शकों की बदलती सोच ने महिला कलाकारों के लिए नए अवसर खोले हैं। श्वेता के अनुसार, इस बदलाव में दर्शकों की भूमिका सबसे अहम है। “जब दर्शक नई कहानियों और अलग किरदारों को अपनाते हैं, तो कलाकारों को भी प्रयोग करने का आत्मविश्वास मिलता है,” उन्होंने कहा।
अपने व्यक्तिगत सफर पर बात करते हुए श्वेता ने कहा कि इंडस्ट्री ने उन्हें धैर्य और आत्मविश्वास सिखाया। उन्होंने कहा कि पहले सफलता को सिर्फ बड़े प्रोजेक्ट्स और हिट फिल्मों से जोड़ा जाता था, लेकिन आज हर कलाकार के लिए सफलता का मतलब अलग हो सकता है। “जब आपका काम सराहा जाता है, तो वही असली ताकत बनता है,” श्वेता ने जोड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com