spot_img
Homeमुंबईजन्मदिन बना मदद का दिन, चौधरी ने बाटें राशन किट

जन्मदिन बना मदद का दिन, चौधरी ने बाटें राशन किट

मुंबई (सं. भा.)। अक्सर जन्मदिन पर लोग गाजे -बाजे के साथ पार्टि मनाकर पैसे लुटा डालते है लेकिन वार्ड क्र. ३३ के कांग्रेसी नगरसेवक विरेंद्र चौधरी ने अपने जन्मदिन पर इसके उलट सराहनीय काम किया है स्थानिय विधायक और कैबिनेट मंत्री असलम शेख की प्रेरणा से १००० से अधिक जरुरतमंदों को राशन किट दिया जिसमे आटा, चावल, दाल, शक्कर, नमक के साथ अन्य उपयोगी सामग्री शामिल थी। मालवणी के गेट नंबर ७ स्थित, सेंट पाल स्कूल मे आयोजित कार्यक्रम मे रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

जहां १०० से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने कहां कि नगरसेवक विरेंद्र चौधरी अपने कायाX से समाज को संदेश देते रहते है। कोरोना काल मे बड़ी संख्या मे लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। जिससे उनका घर चलना मुश्किल हो गया है। ऐसे मे १००० परिवारों को राशन किट देकर उन्होंने सराहनीय काम किया है। यदि इसी तरह का काम हर नगरसेवक अपने वार्ड मे करे तो लोगों कि काफी समस्याएं अपने आप हल हो जाएगी। कार्यक्रम मे नगरसेविका कमरजहां सिद्धिकी, मोईन सिद्धिकि, जिला अध्यक्ष कालू बुधेलिया, डा@. नेक्सन नाटके, विक्रम कपूर आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com