- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
मुंबई (सं. भा.) महान राष्ट्रभक्त, भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, उत्कृष्ट शिक्षाविद, राष्ट्रवादियों के मार्गदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बोरीवली में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर श्रद्धांजलि सभा का विशेष आयोजन किया गया। पूर्व सांसद शेट्टी ने इस अवसर पर कहा कि भारत की एकात्मता और अखंडता के लिए समर्पित उनका सम्पूर्ण जीवन एवं बलिदान देशवासियों के लिए महान प्रेरणा है। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से सीख लेकर सभी को उत्कृष्ट समाज और मजबूत राष्ट्र निर्माण के पावन कार्य में जी जान से जुट जाना चाहिए। ‘अखंड भारत’ के स्वप्नद्रष्टा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उन्हें प्राण त्यागने पड़े थे। मां भारती की सेवा के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे। कार्यक्रम में उत्तर मुंबई भाजपा के जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, भाजपा नेता श्रीकांत पांडेय, कमलेश यादव, जितेंद्र अम्बा लाल पटेल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


