मुंबई (सं. भा.) पूरे चुनाव के दौरान मोदी की गारंटी के दम पर 240 सीट भाजपा जितने में कामयाब हुई है। एनडीए सदस्यों के बलबूते बनी मोदी 3.0 सरकार ने पैक्ड दूध पर 12 फीसदी जीएसटी लगाने की सिफारिश की है। 12 फीसदी जीएसटी लगने से
पैक्ड दूध और महंगा हो जाएगा। दरअसल, मोदी की महंगाई गारंटी शुरू हो गई है और इसकी शुरुआत घर में जरुरी चीजों में से एक दूध से हुई है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने दूध के डिब्बे पर १२ फीसदी जीएसटी लगाने की सिफारिश की है। दूध के दाम बढ़ने की संभावना है, इसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हाल ही में जीएसटी काउंसिल की बैठक हुई। वित्त मंत्री सीतारमण ने इस बैठक में लिए गए कुछ अहम फैसलों की जानकारी दी। बैठक में सोलर कुकर पर १२ फीसदी जीएसटी को मंजूरी दी गई। बैठक में जीएसटी धारा ७३ के तहत जारी नोटिसों में राहत देने का फैसला किया गया है। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि कॉन्फ्रेंस में इन नोटिसों पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की सिफारिश की गई है।
मोदी 3.0 सरकार ने की पैक्ड दूध पर 12 फीसदी जीएसटी लगाने की सिफारिश
RELATED ARTICLES


