spot_img
Homeमुंबईमिस्ट मशीनों के जरिए बीएमसी करेगी धूल नियंत्रण

मिस्ट मशीनों के जरिए बीएमसी करेगी धूल नियंत्रण

  • प्रदूषण के खिलाफ बीएमसी हुई सक्रिय

मुंबई (सं. भा.) पिछले कुछ दिनों से मुंबई में वायु प्रदूषण में हुई वृद्धि को देखते हुए बीएमसी ने प्रदूषण नियंत्रण की उपाय योजनाओं पर अमल शुरू कर दिया है। हवा में धूल की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए रविवार को मिस्ट मशीनों का उपयोग करके मुंबई के विभिन्न हिस्सों में सूक्ष्म जल छिड़काव किया गया।

आयुक्त ने ली थी बैठक : पिछले दिनों मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने निर्माण व प्रदूषण से जुड़े विभागों के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक ली थी। उन्होंने मुंबई में चल रहे सभी निर्माण स्थलों पर धूल और प्रदूषण नियंत्रण उपायों को लागू करने के सख्त निर्देश दिए थे।

रविवार को वर्ली सी फेस, हाजी अली, पेडर रोड, गिरगांव चौपाटी, नरीमन पॉइंट, फैशन स्ट्रीट, बधवार पार्क, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर आदि में वाहन का उपयोग करके हवा में धूल की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए मिस्ट मशीनों से छिड़काव किया गया।

माझगांव, कोलाबा, अंधेरी की हवा सबसे खराब सफर संस्था के रिकार्ड के मुताबिक शहर में कुछ दिनों से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। वातावरण में खतरनाक धूल कणों की मात्रा बढ़ गई है। माझगांव, कोलाबा, अंधेरी, मालाड, परेल, मुलुंड की हवा सबसे खराब श्रेणी में बताई गई। मुंबई शहर में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) की मात्रा खराब स्थित में पहुंच गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com