spot_img
Homeमुंबईतैरते कचरे निकलवाकर नालों को ओवरफ्लो होने से रोकेगी बीएमसी !

तैरते कचरे निकलवाकर नालों को ओवरफ्लो होने से रोकेगी बीएमसी !

मुंबई (सं. भा.) : नालों व नदियों की सफाई को लेकर सवालों के घेरे में रहने वाली बीएमसी ने अब इनमें तैरते हुए कचरे अलग से निकलवाने का फैसला किया है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन अब तक मुंबई में नालों एवं नदियों से सिर्फ कीचड़ निकालने का ठेका देती थी। माना जाता था कि इसी में पूरे नाले की सफाई निहित है। लेकिन बीएमसी ने अलग से नालों एवं नदियों में तैरते कचरे की सफाई कराने का फैसला किया है। ऐसा करने वाली बीएमसी देश की पहली महानगर पालिका बन गई है। बीएमसी अधिकारी के अनुसार जिन नालों से तैरते कचरे निकाले जाएंगे, उनमें पश्चिम उपनगर के गजधरबंध नाला, मेन एवेन्यू नाला, मोगरा नाला शामिल हैं। इनके अलावा मीठी नदी, ओशिवरा नदी, पोइसर नदी, दहिसर नदी, वाकोला नदी में तैरते हुए कचरों की सफाई बीएमसी कराएगी। साथ ही नैचर पार्क, बीकेसी ब्रिज और उक्त नालों-नदियों के आसपास भी साफ-सफाई की जाएगी। इन जगहों पर तैरते हुए कचरे को ट्रैश बूम सहित तराफा से निकाले जाने की तैयारी है। बीएमसी को उम्मीद है तैरते हुए कचरे निकल जाने के बाद नाले ओवरफ्लो नहीं होगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com