spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकलयुगी भाई ने बहन की हत्या कर शव घर में दफनाया, गाँव...

कलयुगी भाई ने बहन की हत्या कर शव घर में दफनाया, गाँव में सनसनी

फतेहपुर (सं. भा.) फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के जखनी गाँव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी ही बहन की हत्या कर उसके शव को घर के भीतर ज़मीन में दफना दिया। यह वारदात करीब दो दिन पुरानी बताई जा रही है।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के भीतर खुदाई कर शव को बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बाद पूरे गाँव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जाँच में हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
सीओ ने बताया कि सभी पहलुओं की गहनता से जाँच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com