spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमिट्टी खोदने के विवाद में चली गोली, युवक की मौत

मिट्टी खोदने के विवाद में चली गोली, युवक की मौत

सुलतानपुर (सं. भा.) : धर्मपुर गांव में आबादी क्षेत्र से मिट्टी की खोदाई करने के विवाद में हुई फायरिग में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दोनों पक्षों में के बीच मारपीट में आठ लोग जख्मी हो गए, जिन्हें सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात है।

गांव निवासी देवराज तिवारी व ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी के बीच काफी समय से आबादी की भूमि को लेकर विवाद है। चार दिन पूर्व ज्वाला प्रसाद की मौत हो गई। रविवार शाम करीब चार बजे ज्वाला के पुत्र लक्ष्मीकांत विवादित जमीन से मिट्टी खोद रहे थे। देवराज के बेटे इंद्र प्रकाश ने विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया, जो कि बीच-बचाव के बाध शांत हो गया।

थोड़ी देर बाद कुछ लोग दोबारा मिट्टी खोदने के लिए वहां पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसी दौरान लक्ष्मीकांत पक्ष की तरफ से किसी ने तीन राउंड फायरिग की। एक गोली इंद्र प्रकाश के सिर में लगी और वह वहीं गिर गए। वहीं, मारपीट में इंद्र प्रकाश पक्ष से जितेंद्र तिवारी, रवींद्र तिवारी, ओमप्रकाश व श्रीपति जख्मी हो गई। लक्ष्मीकांत की ओर से भी संजय, संतोष, शंभूनाथ व गंगा प्रसाद घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ कादीपुर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल ले जाए गए इंद्र प्रकाश की मौत हो गई। घटना में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

इंद्र प्रकाश खेती कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी सारिका व बारह साल का बेटा उज्ज्वल व आठ वर्ष का प्रज्ज्वल है। घटना के बाद से पत्नी व मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बेटे की मौत से बुजुर्ग पिता देवराज तिवारी भी बेसुध हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com