spot_img
Homeप्रमुख खबरेनशाखोर ड्राइवर के कारण 20 फीट गहरी खाई में गिरी बस

नशाखोर ड्राइवर के कारण 20 फीट गहरी खाई में गिरी बस

  • 15 यात्री हुए घायल
  • 6 की हालत गंभीरपालघर(सं.भा.):नशाखोर ड्राईवर के कारण पालघर में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ और बस 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 15 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। यहां एक राज्य परिवहन की भुसावल से बोईसर जाने वाली बस अनियंत्रित होकर पालघर मनोर हाइवे पर स्थित वाघोबा घाट पर सुबह 6 बजे 20 फीट गहरी खाई में गिर पड़ी । सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पालघर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर जख्मियों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। दुर्घटना के बाद मुंबई-पालघर हाईवे घंटो बंद रहा। घायलों को बस से निकालकर पालघर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। राज्य परिवहन के अधिकारियों ने दुर्घटना के बाद मामले की जांच का आदेश दिए गए है।
    बस में सवार यात्रियों का आरोप है कि एसटी बस का ड्राइवर नशे में धुत्त होकर बस चला रहा था। इसका यात्रियों ने विरोध भी किया था। उन्होंने एसटी कंडक्टर से शिकायत भी की थी, लेकिन उसने मामले को टाल दिया और बस अनियंत्रित होकर 20 फुट गहरी खाई में गिर गई। घायलों में ड्राइवर भी शामिल है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com