spot_img
Homeमहाराष्ट्रमंकी पॉक्स से लड़ने के लिए वसई - विरार मनपा तैयार

मंकी पॉक्स से लड़ने के लिए वसई – विरार मनपा तैयार

  • चिकत्सकों ने बैठक कर की चर्चा
    विरार(सं.भा.): कोरोना का डर अभी पूरी तरह समाप्त भी नही हुआ है कि अब चिकित्सा जगत के लिए मंकी पॉक्स नामक बिमारी परेशानी का सबब बना है।
    इस बीमारी से लड़ने के लिए वसई विरार मनपा पूरी तरह तैयार है। मनपा के चिकित्सा विभाग द्वारा इस बीमारी को लेकर क्षेत्र के सभी निजी अस्पतालों के चिकित्सकों के साथ शुक्रवार को बैठक की गई। बैठक के दौरान उपस्थित अस्पताल के सभी चिकित्सकों को मंकी पॉक्स बीमारी के लक्षण एवं उसके उपचार के बारे में जानकारी दी गयी। बीते दो-ढाई वर्षों से कोरोना ने देशभर में पैर जमा रखा था, लेकिन कोरोना का प्रभाव कम होते ही अब मंकी पॉक्स नामक बीमारी ने लोगों का सिरदर्द बढ़ा दिया है। संक्रमण को देखते हुए केंद्र और राज्य के चिकित्सा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश के आधार पर वसई-विरार मनपा के चिकित्सा विभाग अपने क्षेत्र के सभी चिकित्सा केंद्रों एवं अस्पतालों को तैयार रहने का आदेश दे रखा है। मनपा के चिकित्सा विभाग की ओर से विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान आये सभी चिकित्सकों को मंकी पॉक्स बीमारी के लक्षण और उपचार की जानकारी दी गयी। बीमारी से संबंधित कोई लक्षण दिखाई दे तो तत्काल उसे आइसोलेट कर उपचार शुरू होगा।
RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com