spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईसीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का राज, सफाले स्टेशन से युवक गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का राज, सफाले स्टेशन से युवक गिरफ्तार

पालघर (सं.भा.); मुंबई से सटे पालघर जिले के सफाले रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरपीएफ पालघर और जीआरपी पालघर की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो स्टेशन परिसर में हुई कई चोरी की वारदातों में शामिल था। पुलिस ने आरोपी के पास से 53,999 रुपये मूल्य का चोरी का माल भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमेश अंथा वाघरी (22) के रूप में हुई है। वह बाबलपाडा, शांतिनगर, सफाले पूर्व का निवासी है। पुलिस को लंबे समय से सफाले स्टेशन परिसर और आसपास के इलाके में चोरी की घटनाओं की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह मकवाना ने स्टेशन परिसर के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की और 10 मार्च 2026 को हेड कॉन्स्टेबल सत्येंद्र सिंह की टीम ने स्टेशन परिसर से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। जांच में कुल चार चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के पास से 53,999 रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। यह पूरी कार्रवाई आरपीएफ निरीक्षक विनीत कुमार और जीआरपी पालघर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन इंगवले के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से आगे भी पूछताछ की जा रही है और संभावना है कि उससे अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com