spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबई‘चिरायु गीता’ पुस्तक का विमोचन, युवाओं को गीता पढ़ने की प्रेरणा

‘चिरायु गीता’ पुस्तक का विमोचन, युवाओं को गीता पढ़ने की प्रेरणा

‘चिरायु गीता’ पुस्तक का विमोचन, युवाओं को गीता पढ़ने की प्रेरणा

नालासोपारा(सं.भा.)पालघर जिले के नालासोपारा स्थित आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. श्यामसुंदर शर्मा द्वारा लिखित सरल श्रीमद्भगवद्गीता “चिरायु गीता” पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरी के पूजन, स्तवन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एयरफोर्स अधिकारी तथा वर्तमान में भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के ईएसआईसी (ESIC) के निदेशक कामेश्वर दुबे उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता जीवन को सही दिशा देने वाला महान ग्रंथ है और इसके अध्ययन से व्यक्ति को जीवन में संतोष और सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे ने डॉ. श्यामसुंदर शर्मा को पुस्तक लेखन के लिए बधाई देते हुए कहा कि एक आयुर्वेद विशेषज्ञ द्वारा लिखी गई यह सरल श्रीमद्भगवद्गीता आम लोगों को गीता के संदेश को समझने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में इस पुस्तक का विमोचन होना संस्थान के लिए गौरव की बात है। संस्था की विश्वस्त डॉ. ऋजुता दुबे ने कहा कि भगवद्गीता जीवन का सार है और इसका ज्ञान हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। वहीं पुस्तक के लेखक डॉ. श्यामसुंदर शर्मा ने कहा कि आज के समय में युवाओं में गीता पढ़ने के प्रति उदासीनता देखने को मिल रही है, जबकि जीवन में सुखी रहने के लिए कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मकता और संतुलन बनाए रखना जरूरी है, जिसका मार्गदर्शन गीता से मिलता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हेमलता शेंडे, सभी अध्यापक, अध्यापकेतर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूनम बेहरे ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com