spot_img
Homeमुंबईबचे हुए काम को पूरा करने के लिए कोस्टल रोड के सफर...

बचे हुए काम को पूरा करने के लिए कोस्टल रोड के सफर में बदलाव

मुंबई (सं. भा.) : कोस्टल रोड से सफर करनेवाले मुंबईकर कृपया ध्यान दें, अब यह मार्ग सप्ताह के सातों दिन सुबह सात बजे से रात बारह बजे तक खुला रहेगा। वहीं इससे पहले छह से १८ सितंबर तक इस मार्ग को २४ घंटे के लिए खोला गया था। इससे वाहन चालकों का सफर आसान हो गया था। हालांकि, अभी भी आठ फीसदी काम अधूरा है, जिस कारण कोस्टल रोड के सफर में बदलाव किए जाने की जानकारी मनपा की तरफ से दी गई है।

मुंबई कोस्टल रोड का निर्माण दक्षिण मुंबई में प्रिंसेस स्ट्रीट के नाम से मशहूर श्यामलदास गांधी मार्ग से बांद्रा-वर्ली सी-लिंक तक किया जा रहा है। मनपा ने जानकारी दी है कि इस प्रोजेक्ट का अब तक ९२ फीसदी काम पूरा हो चुका है। गणेशोत्सव के दौरान मुंबई तटीय सड़क परियोजना ६ से १८ सितंबर तक २४ घंटे यातायात के लिए खुली थी। लेकिन अब जबकि गणेशोत्सव खत्म हो चुका है तो शनिवार यानी २१ सितंबर से यह मार्ग सप्ताह के सभी सातों दिन सुबह ७ बजे से दोपहर १२ बजे तक यातायात के लिए खुला रहेगा। यह मार्ग सात घंटे तक बंद रहेगा। इसके चलते अब एक बार फिर से वाहन चालकों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। इससे न केवल उनका समय बर्बाद होगा, बल्कि ईंधन की भी खपत होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com