मुंबई (सं. भा.)। कांदिवली पश्चिम के चारकोप गांव मे जलाराम मंदिर के पीछे सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण जमकर हो रहा है। यहा की चालियों मे रुम और पतरे के घर बनाकर ५ से ७ लाख रुपए मे बनाकर बेचा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सीटीएस नंबर ५५६ सर्वे नंबर १६ मे महेंद्र यादव लगभग ५० रुम का निर्माण कर रहा है। जिसमे २ दर्जन पक्का रुम और २ दर्जन पतरे का रुम बनाया जा रहा है। कांदिवली स्थित मनपा के आर दक्षिण विभाग के स्थानिय इंजिनीयर और वार्ड क्र. ३२ के नगरसेवक को इसमे मिलाकर रखा गया है। लोगों के मन मे यह भी सवाल उठ रहा है कि यादव के इस कारनामे मे मनपा अधिकारी और स्थानिय नगरसेवक तो नही शामिल है।

मेन रोड से दूर और खाड़ी के आड़ मे होने से लोगों कि निगाह यहा नही पहुंच पाती इसी का फायदा उठाकर यहां के सरकारी जमीन को हड़पा जा रहा है जिसमे गरीब और भोलेभाले लोगों को फसाकर फर्जी कागजात बनाकर बेचा जा रहा है। कई जागरुक नागरिकों के साथ सामाजिक संस्थाओंने भी इस मामले को वार्ड आफिसर के सामने शिकायत के रुप मे उठाया है। लेकिन वहां से सिर्फ गोलमोल जवाब दिया जाता है। कि हमे इसकी जानकारी नही है हम पता कर रहे है। इस तरह से बहाने बाजी कर मनपा अधिकारी इस अवैध निमाणों को संरक्षण दे रहे हैं।


