कहा गणेशोत्सव से पहले सकता है शुरु
मुंबई (सं. भा.) अभी कुछ दिनों पहले ही मुंबई से गोवा के बीच वंदे भारत ट्रेन चली है, जिसने दोनों शहरों के बीच यात्रा को सुगम बना दिया है। अब बहुत जल्द ही सड़क के रास्ते मुंबई से गोवा सिर्फ 6 घंटों में पहुंचा जा सकता है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक कार्यक्रम में बताया कि हम गणेशोत्सव से पहले मुंबई- गोवा हाईवे जनता के लिए खोल देंगे। बता दें कि एनएच-66 को 4 लेन तक चौड़ा किया जाने वाला 10 साल पुराना प्रोजेक्ट अगले महीने गणपति उत्सव से पहले पूरा किया जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे के खुलने से दोनों शहर के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री रविंद्र चव्हाण ने कहा है कि गणेश उत्सव से पहले इस एक्सप्रेसवे का काम पूरा कर लेंगे, तो वहीं केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि मुंबई-गोवा हाईवे कोंकण में 66 पर्यटन स्थलों को जोड़ता है और इससे विकास को बढ़ावा मिलेगा। 471 किलोमीटर की प्रोजेक्ट पर 2011 में काम शुरू किया गया था।

व्यापार के लिए उपयोगी साबित होगा मार्ग
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर कहा था कि पीडब्ल्यूडी मुंबई-गोवा हाईवे के काम के विषय में तत्काल कदम उठाने की कोशिश कर रहा है। मुंबई – सिंधुदुर्ग मार्ग के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट का काम अपने अंतिम चरण में है। समृद्धि हाईवे से 12 घंटे का सफर 8-10 घंटे का हो रहा है। यह प्रोजेक्ट किसानों, यात्रियों और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए बिजनेस करने के लिए उपयोगी साबित हो रहा है।


