spot_img
Homeमुंबईमुंबई लोकल में बंद दरवाजे वाली ट्रेनें

मुंबई लोकल में बंद दरवाजे वाली ट्रेनें

टेस्टिंग के बाद दिसंबर में परिचालन

मुंबई (स.भा.): मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क पर भीड़ और खुले दरवाजों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन साधारण लोकल ट्रेनों को बंद दरवाजों से युक्त करने पर काम कर रहा है। यह पहल अभी परीक्षण और रेट्रोफिटिंग के चरण में है, जबकि दिसंबर में पहली रेट्रोफिटेड ट्रेन परिचालन के लिए तैयार होगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आगामी समय में आने वाली सभी नई लोकल ट्रेनों में बंद दरवाजे होंगे। इसके अलावा मुंबई के लिए 238 एसी लोकल के लिए टेंडर भी जारी किया गया है। मंत्री ने कहा कि मुंबई में लोकल की क्षमता बढ़ाना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बंद दरवाजा प्रणाली नॉन एसी और एसी दोनों तरह की लोकल ट्रेनों में लागू होगी। इससे यात्रियों के गिरने या दुर्घटना का जोखिम काफी कम होगा। रेलवे का कहना है कि यह कदम मुंबई लोकल सेवा की सुरक्षा और आधुनिककरण की दिशा में महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com