spot_img
Homeउत्तर प्रदेशवाहन चेकिंग के दौरान मिला अवैध शस्त्र फैक्ट्री का सुराग

वाहन चेकिंग के दौरान मिला अवैध शस्त्र फैक्ट्री का सुराग

  •  अवैध असलहों का जखिरा हुआ बरामद

पुष्पलता गौतम/ फतेहपुर। निकाय चुनाव से पहले फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, चुनाव को प्रभावित करने के लिए अवैध शस्त्र निर्मित किए जा रहे थे जिसका पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर अवैध असलहो का जखीरा और कारतूस बरामद किया है एसपी राजेश सिंह पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि निकाय चुनाव में इन असलहों का प्रयोग किया जाना था।

फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पारादान कोठी के समीप एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया पूछताछ में संदिग्ध ने अपना नाम फैजान बताया , पुलिस ने आरोपी फैजान की निशानदेही पर 12 अवैध तमंचा, 32 बोर रिवाल्वर भारी मात्रा में कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए, एसपी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि आगामी निकाय चुनाव को प्रभावित करने के इरादे से अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए शातिर आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com