मुंबई (सं. भा.)। कोरोना काल के चलते लगाए गए लॉकडाउन मे बंद स्कूल से कई कंप्यूटर चोरी हो गए। जिसमे प्रेमी -प्रेमीका सहीत चोरी मे सहयोग करने वाला गार्ड भी पुलिस की गिरपÌत मे आ गया है। मालाड (पूर्व) के एक मनपा स्कूल में लॉकडाउन का फायदा उठाकर एक प्रेमी जोड़े (बंटी-बबली) ने स्कूल में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड से मिलकर कंप्यूटर लाइब्रेरी में रखे दर्जनों कंप्यूटर का सफाया कर दिया। स्कूल के प्रिसिंपल जब कंप्यूटर लाइब्रेरी देखने पहुंचे, वहां के सभी १२ कंप्यूटर गायब देख हैरान रह गए। दूसरी ओर वहां तैनात निजी कंपनी सिक्योरिटी गार्ड चोरी को लेकर बहानेबाजी करने लगा। पुलिस ने जांच के बाद बंटी और बबली सहित सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया। न्यायालय ने ६ दिन की पुलिस रिमांड दी है। इसके साथ ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरो के निशानदेही पर सभी कंप्यूटर बरामद कर लिए।
मामला मालाड (पूर्व) कुरार विलेज स्थित मनपा स्कूल का है। लॉकडाउन के दौरान जब स्कूल बंद था, उस समय से शेखर सदाशिव सावंत (३८) नामक सिक्योरिटी गार्ड स्कूल में ड्यूटी करता था। ड्यूटी के दौरान अक्सर हितेश सोलंकी (२८) और उसकी प्रेमिका अंकिता जाधव (२०) शेखर से मिलने और उनके साथ शराब पीने के बहाने रात को स्कूल में आते थे।
लॉकडाउन के दौरान जब अंकिता को पैसे की किल्लत हुई तो अंकिता ने शेखर को झूटी मोहब्बत में फंसाकर ४ दिसंबर को स्कूल के स्टाफ रुम से पहले १ कंप्यूटर को बिकवा दिया। धीरे-धीरे अंकिता ने शेखर के साथ मिलकर स्कूल में रखे करीब १२ कंप्यूटर सेट को बेच दिया। ८ दिसंबर को जब प्रिसिंपल राजेश सिंह स्कूल पहुंचे तो स्टाफ रुम से गायब कंप्यूटर की खोज करते हुए लैब रुम में गए तो वहां से सभी कंप्यूटर गायब था।


