spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेसियो ने मनाया सात राज्यों के उप चुनाव में भारी जीत का...

कांग्रेसियो ने मनाया सात राज्यों के उप चुनाव में भारी जीत का जश्न

  • मिष्ठान वितरण कर राह गीरों का कराया मुंह मीठा 

फतेहपुर (प्रमोद श्रीवास्तव) हाल में देश के सात राज्यों की तेरह विधान सभा चुनाव में ग्यारह सीटों पर गठबन्धन की जीत होने पर खुशी से लबरेज कांग्रेसियो ने मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया।
शहर के मेन चौराहे पटेल नगर में दोपहर बारह बजे जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान एवं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा की अगुवाई में एकत्रित कांग्रेसियों ने चौराहे पर स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर राहगीरों को मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि धर्म के नाम पर अधर्म की राजनीति करने वालों को अब जनता खुद आइना दिखा रही है एवं आने वाला समय भाजपा मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है। उन्होने आगे कहा कि गंदी राजनीति का परिणाम अच्छा कैसे हो सकता है इन्हे तो अब परमेस्वर ने भी नकार दिया है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि आज देश का हर नागरिक इनकी ओछी मानसिकता से परिचित हो चुका है इन्होंने छल प्रपंच से चुनाव जीत के देश को गर्त मे डालकर विदेश में भारत की छवि को धूमिल किया है जो सर्वथा अक्षम्य है। पूर्व अध्यक्ष महेश द्विवेदी प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, संगठन प्रभारी राजन तिवारी, शेख एजाज अहमद आदि ने भी अपने संबोधन में कांग्रेस की जीत का श्रेय राहुल गांधी की कड़ी मेहनत और उनकी बेदाग छवि को देते हुए जनता को बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता औसाफ भाई, सईद चच्चा, मो. इशरत खान, आंनद सिंह, सहाब अली, रुद्र तिवारी, कमल मिश्रा, सलीम खान, शहवाज अंसारी, अमित श्रीवास्तव, सूफियाना अंसारी, अब्दुल रज्जाक, फैसल अब्बास, नफीश खान, हिमांसू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com