spot_img
Homeउत्तर प्रदेशनगर पालिका के संविदा चालक पर हमलाकर लूट

नगर पालिका के संविदा चालक पर हमलाकर लूट

बांदा (सं. भा.) : लुटेरे बेखौफ हो गए हैं। नगर पालिका के संविदा चालक को धारदार हथियार से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। बाद में हमलावर उसके जेब में पड़े 17 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घायल चालक ने कोतवाली में घटना की शिकायत की है। स्वजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटी बाजार निवासी संविदा चालक 35 वर्षीय मिथुन नगरपालिका का ट्रैक्टर चलाता है। शनिवार रात वह कचहरी चौराहे बच्चों के लिए फल खरीदने आया था। वहां से पैदल घर जाते समय होमगार्ड दफ्तर की अंधेरी गली में रेलवे पटरी के पास अज्ञात 4-5 लोगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। इस पर चालक ने अपने बचाव में हाथ-पैर चलाए। गुत्थम-गुत्था की स्थिति होने पर लुटेरों ने धारदार हथियार से उसके गले में हमला कर दिया। इससे चालक लहुलूहान होकर जमीन में गिर पड़ा। घायल चालक ने बताया कि वह काफी देरतक बेहोश रहा। देररात जब उसे कुछ होश आया तो उसने मोबाइल से स्वजन को घटना की सूचना दी। स्वजन उसे उठाकर पहले अलीगंज चौकी व कोतवाली ले गए। जहां पुलिस से उसने बताया कि हमलावर उसके जेब में पड़े करीब 17 हजार रुपये नकद छीनकर ले गए हैं। छीने गए रुपयों में करीब 13 सौ रुपये उसके ऑफिस के थे। जल्दबाजी में उसका मोबाइल बच गया है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। शराब के नशे में विवाद होना लग रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चालक ने क्योटरा में पी थी शराब – घायल चालक ने बताया कि कचहरी चौराहे फल लेने के पहले उसने क्योटरा में अपने एक साथी के साथ शराब पी थी। लेकिन घटना के समय उसे नशा ज्यादा नहीं था। घटनास्थल के पास अंधेरा होने की वजह से वह हमलावर रुपये छीनने वालों को पहचान नहीं सका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com