spot_img
Homeमुंबईकोरोना वैक्सीन के सामने आ रहे है साइड इफ़ेक्ट, डॉक्टर की तबियत...

कोरोना वैक्सीन के सामने आ रहे है साइड इफ़ेक्ट, डॉक्टर की तबियत बिगड़ी, ICU में कराया गया एडमिट

मुंबई (सं. भा.) कोरोना की वैक्सीन लगाने के बाद इसके साइड इफ़ेक्ट भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई से भी सामने आया है, रविवार को वैक्सीन लगाने के बाद एक डॉक्टर जयराज आचार्य की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर को वैक्सीन लगाने के बाद उन्हें चक्कर आने, बुखार, डिहाइड्रेशन और कमजोरी की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें V.N देसाई अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।वी.एन देसाई अस्पताल मुंबई में टीकाकरण के लिए नामित 10 केंद्रों में से एक है।
वी.एन देसाई अस्पताल से जुड़े डॉ. जयराज आचार्य ने टीकाकरण के 24 घंटे के भीतर, ही इस प्रतिकूल स्थिति का सामना किया। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि जब उन्हें भर्ती किया गया तो वे काफी अस्वस्थ थे।
इस बारे में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि, उन्हें वैक्सीन के साइड इफ़ेक्ट (side effect of vaccine)का सामना करना पड़ा था, लेकिक इलाज के दौरान उनकी हालत स्थिर हो गयी और उन्हें मंगलवार 19 जनवरी को छुट्टी दे दी गई है।
प्रशासन के अनुसार, पूरे महाराष्ट्र से साइड इफ़ेक्ट के 280 से अधिक मामले सामने आए हैं। इनमें बुखार, शरीर में दर्द और साधारण मुँहासे शामिल हैं। अब तक, कोई भी गंभीर रूप से प्रभावित नहीं हुआ है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार तक देश में 3,81,305 लोगों को वैक्सीन दिए गए हैं। टीके के बाद साइड इफ़ेक्ट के 580 मामले सामने आए हैं। इस बारेे मेंं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने बताया कि सोमवार को शाम पांच बजे तक 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1,48,266 लोगों को टीके दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com