spot_img
Homeमुंबईमतगणना से पहले दो गिरफ्तार ७ देशी पिस्तौल बरामद

मतगणना से पहले दो गिरफ्तार ७ देशी पिस्तौल बरामद

मुंबई (सं.भा.)। लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन दो युवको को ७ पिस्तौल और दो जिन्दा कारतुस के साथ नवघर थाने की पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवको का नाम राहुल कन्हैया लाल मालविया और ईश्वर रमेश कुमार है। दोनो मध्यप्रदेश के रहने वाले है। इनके ऊपर वहां कई मामले दर्ज होने की बात बताई गई है।

सहायक पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की दो युवक जैसलपार्क परिसर में बनावी पिस्तौल बेचने के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को वहां जाल बिछा दिया। शाम को दो युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास ७ देशी पिस्तौल और दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी मध्यप्रदेश से बस से मुंबई आते थे। आरोपी जब्त पिस्तौल कहां से? किस मकसद से और किसको बेचने के लिए आए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com