spot_img
Homeमुंबईवर्सोवा में सिलेंडर ब्लास्ट, गोडाउन मालिक पुलिस के शिकंजे में

वर्सोवा में सिलेंडर ब्लास्ट, गोडाउन मालिक पुलिस के शिकंजे में

मुंबई (सं. भा.) बुधवार को LPG सिलेंडर गोडाउन में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई थी। सिलेंडर ब्लास्ट हुए थे, जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इस हादसे में 4 लोग जख्मी भी हुए थे। जिनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। अब इस घटना से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में गोडाउन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने वर्सोवा ब्लास्ट मामले में गुरुवार को हाथी वाडिलाल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जोकि गोडाउन का मालिक है। पुलिस के अनुसार वाडिलाल रहिवासी परिसर में अनाधिकृत तरीके से एलपीजी का गोडाउन पिछले 7-8 साल से चला रहा था। सबसे बड़ी बात यह है कि इसी गोडाउन के पास में स्कूल भी स्थित है। इस भीषण हादसे में 4 लोग जख्मी हुए हैं जिनका इलाज मुंबई के कूपर अस्पताल में चल रहा है। जख्मी हुए लोगों के नाम राकेश कडू (30), लक्ष्मण कुमावत (24), मुकेश कुमावत (30) और मनजीत खान (20) है।
आग इतनी भयंकर थी कि 16 फायर ट्रक घटनास्थल पर थे। इसके अलावा, गोदाम में सिलेंडर एक के बाद एक फट रहे थे। विस्फोटों की आवाज से इलाका गूंज रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com