spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईदहिसर पुलिस की ‘मौन मेहरबानी’ मुख्यमंत्री और कमिश्नर के आदेश भी जयप्रीत...

दहिसर पुलिस की ‘मौन मेहरबानी’ मुख्यमंत्री और कमिश्नर के आदेश भी जयप्रीत बार के आगे बौने

मुंबई (सं. भा.) : दहिसर पुलिस स्टेशन से बस चंद कदमों की दूरी पर स्थित जयप्रीत बार बदनामी का अड्डा बन चुका है। यहां बारगर्ल्स खुलेआम अश्लील डांस कर ग्राहकों को लुभाती हैं, माहौल गरमाती हैं और गैरकानूनी खेल बेखौफ़ चलाए जाते हैं।

हैरानी की बात यह है कि अन्य बारों पर तो पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है, लेकिन जयप्रीत बार पर मानो पुलिस की अदृश्य ढाल तैनात हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि छापे की भनक लगते ही पुलिस के ही लोग फोन कर बार मालिक को सूचना दे देते हैं। इसके बाद बारगर्ल्स पिछले दरवाजे से गायब कर दी जाती हैं और छापा पड़ने पर पुलिस को सिर्फ खाली कुर्सियां और बजता हुआ म्यूजिक मिलता है। लोग यह भी कहते हैं कि दहिसर पुलिस स्टेशन में चाहे कोई भी नाइट पीआई ड्यूटी पर क्यों न बैठे, जय प्रीत बार को उसका ‘आशीर्वाद’ जरूर मिलता है। यही वजह है कि इस बार को छूना पुलिस के लिए लगभग नामुमकिन हो चुका है।

यह पूरा खेल तब और ज्यादा चौंकाता है जब याद आता है कि मानसून सत्र के दौरान खुद मुख्यमंत्री और मुंबई पुलिस कमिश्नर ने आदेश दिया था कि किसी भी पुलिस स्टेशन की हद में अगर गैरकानूनी बार या धंधा पकड़ा गया, तो सीधे उस पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी पर कार्रवाई होगी, यहां तक कि सस्पेंशन भी।लेकिन जयप्रीत बार इस आदेश की भी धज्जियां उड़ाता दिख रहा है। दहिसर पुलिस स्टेशन से कुछ ही कदमों की दूरी पर यह बार खुलेआम चल रहा है और पुलिस की चुप्पी बताती है कि आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं। सवाल यह उठता है कि जब मुख्यमंत्री और कमिश्नर के आदेश भी दहिसर पुलिस पर असर नहीं डाल पा रहे, तो क्या जयप्रीत बार के पीछे कोई ऐसा ‘अदृश्य हाथ’ है जो कानून से भी ऊपर है?
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से जब इस बारे में बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन उठाना भी ज़रूरी नहीं समझा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com