spot_img
Homeमुंबईपिता की सियासी विरासत पर बेटी का इम्तिहान, वार्ड 31 में मनीषा...

पिता की सियासी विरासत पर बेटी का इम्तिहान, वार्ड 31 में मनीषा यादव ने भरा नामांकन

मुंबई (सं.भा.): महानगरपालिका चुनाव में महिला आरक्षण के चलते बदले सियासी समीकरणों के बीच कांदिवली के चारकोप विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव की पुत्री मनीषा कमलेश यादव को मैदान में उतारा है। मनीषा यादव ने आज अपना नामांकन दाखिल किया, इस दौरान हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिससे क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन साफ तौर पर नजर आया।

पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं और वे कई पंचवर्षीय कार्यकाल तक नगरसेवक रह चुके हैं। वार्ड क्रमांक 31 में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इसी संगठनात्मक ताकत और जनसंपर्क का लाभ उनकी पुत्री मनीषा यादव को चुनाव में मिल सकता है।


नामांकन के अवसर पर स्थानीय आमदार योगेश सागर, भाजपा नेता संजय सिंह ठाकुर, लालजी दुबे, पूर्व नगर सेवक कमलेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन के साथ ही वार्ड 31 में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com