spot_img
Homeठाणेस्वानंद आश्रम में गूंजे भक्ति के स्वर, नवरात्र और रामनवमी का उत्सव...

स्वानंद आश्रम में गूंजे भक्ति के स्वर, नवरात्र और रामनवमी का उत्सव संपन्न

ठाणे (सं. भा.): चैत्र नवरात्र और श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर येऊर हिल्स स्थित एक आश्रम में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
प. पू. स्वानंद बाबा सेवा न्यास द्वारा प. पू. स्वानंद बाबा आश्रम, येऊर हिल्स, ठाणे (प.) में इस अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। भगवान श्रीराम और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा और माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। इसके साथ ही कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा के साथ विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प. पू. स्वानंद बाबा सेवा न्यास के मुख्य न्यासी एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला एवं शांति शुक्ला ने आगंतुकों और श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम में प. दुर्गाप्रसाद पाठक, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, डॉ. दीप नारायण शुक्ला, पत्रकार सूर्यप्रकाश मिश्रा, श्रीनारायण तिवारी, केके तिवारी, शिवकुमार तिवारी, डॉ. धीरज सिंह, श्रीश उपाध्याय तथा शिवसागर मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की भागीदारी और भक्ति भावना ने कार्यक्रम को विशेष और यादगार बना दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com