spot_img
Homeमहाराष्ट्रजनप्रतिनिधि और जनता के बीच बनेगी सीधी कड़ी, मनीषा यादव का जनसंपर्क...

जनप्रतिनिधि और जनता के बीच बनेगी सीधी कड़ी, मनीषा यादव का जनसंपर्क कार्यालय शुरू

  1. मुंबई (सं.भा.)चुनाव जीतने के बाद अपने वादों को जमीन पर उतारने की दिशा में वार्ड क्रमांक 31 की नगरसेविका मनीषा कमलेश यादव ने एक और कदम बढ़ाया है। कांदिवली पश्चिम में उनके जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान, जनप्रतिनिधि से सीधा संवाद और विकास कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना है।

कांदिवली पश्चिम के वड़ीलाल गोसालिया रोड स्थित जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी और स्थानीय विधायक योगेश सागर ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, जिलाध्यक्ष एवं नगरसेवक दीपक (बाला) तावड़े, नगरसेवक धवल वोरा, हेमांशु पारेख, मंडल अध्यक्ष प्रमोद घाग, गोपाल झा, अशोक शुक्ला, बबली शर्मा, अरुण यादव सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा कि जनप्रतिनिधि की पहचान केवल चुनाव जीतने से नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से होती है। उन्होंने कहा कि यह जनसंपर्क कार्यालय नागरिकों और जनप्रतिनिधि के बीच बेहतर संवाद का माध्यम बनेगा।

विधायक योगेश सागर ने कहा कि यह कार्यालय वार्ड के विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि लोगों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिक सुविधा मिलेगी।

पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

नगरसेविका मनीषा कमलेश यादव ने कहा कि जनसंपर्क कार्यालय शुरू करने का उद्देश्य वार्ड के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि जलभराव, जल निकासी, पेयजल, सड़क, सफाई तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर तेजी से काम किया जाएगा। उनका कार्यालय आम जनता के लिए हमेशा खुला रहेगा और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com