spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईसुनीता आहूजा के समर्थन में उतरीं कश्मीरा शाह, सोशल मीडिया पर लिखा...

सुनीता आहूजा के समर्थन में उतरीं कश्मीरा शाह, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

मुंबई (सं.भा.) : रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में अभिनेत्री और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। शो के दौरान उनकी भावुक प्रतिक्रिया, अन्य प्रतिभागियों से विवाद और वायरल हो रहे वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बने हुए हैं। इसी बीच परिवार की ओर से भी उन्हें खुला समर्थन मिला है। कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर सुनीता का हौसला बढ़ाया है।

‘लॉकअप 2’ के हालिया एपिसोड में सुनीता आहूजा घर के माहौल और खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर असहज नजर आईं। बातचीत के दौरान वह भावुक भी हो गईं और अपने परिवार तथा घर को याद करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने यह भी कहा कि शो में आने को लेकर उन्हें पहले ही मना किया गया था, लेकिन उन्होंने वह सलाह नहीं मानी।

सुनीता के समर्थन में कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उनकी मामी मजबूत रहें और किसी के दबाव में न आएं। उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं, उनका डटकर सामना करें और खुद को कमजोर न पड़ने दें। कश्मीरा ने भरोसा जताया कि पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है।

गौरतलब है कि कश्मीरा शाह और सुनीता आहूजा के बीच वर्षों पुराना विवाद हाल ही में एक टीवी शो के दौरान समाप्त हुआ था। उस कार्यक्रम में कश्मीरा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी, जिसे सुनीता ने स्वीकार कर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया था।

वहीं, ‘लॉकअप 2’ में सुनीता आहूजा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह अन्य प्रतिभागियों से तीखी बहस करती दिखाई दे रही हैं। शो में उनके व्यवहार और प्रतिक्रियाओं को लेकर दर्शकों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com