spot_img
Homeमहाराष्ट्रछूट के ऑफर ने बढ़ाई मुश्किलें, भीड़ संभालने के लिए पुलिस को...

छूट के ऑफर ने बढ़ाई मुश्किलें, भीड़ संभालने के लिए पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

मुंबई (सं.भा.) सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऑफरों के पीछे भागना कई बार लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। मालाड स्थित इन्फिनिटी मॉल में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां भारी छूट की एक वायरल रील देखकर बड़ी संख्या में लोग कपड़ों की खरीदारी के लिए पहुंच गए। देखते ही देखते शोरूम के बाहर इतनी भीड़ जमा हो गई कि अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए और स्थिति संभालने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, वायरल रील में दावा किया गया था कि विशेष डिस्काउंट का लाभ केवल पहले 100 से 125 ग्राहकों को ही मिलेगा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग शोरूम पहुंच गए। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि सुरक्षा के मद्देनजर कर्मचारियों ने शोरूम का प्रवेश द्वार ही नहीं खोला। बाहर लोगों की लंबी कतार लग गई और धक्का-मुक्की की स्थिति बनने लगी।

 

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। सीनियर इंस्पेक्टर जयवंत पवार ने बताया कि पुलिस की तत्परता से स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे किसी भी बड़े हादसे को टाल दिया गया। फिलहाल मॉल परिसर में हालात पूरी तरह सामान्य हैं। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऑफरों पर बिना पुष्टि किए भरोसा करने के खतरों को भी उजागर करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com