मुंबई (सं. भा.) कोरोना की दूसरी लहर में दिन रात ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों के लिए मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया गया। सामाजिक संस्था पी एस फाउंडेशन द्वारा सेनिटाइजर और मास्क वितरण का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में गोरेगांव से लेकर बोरिवली तक सभी नाकाबंदी पर तैनात पुलिस और ट्रैफिक पुलिसवालों को मास्क और सेनिटाइजर प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि मैं खुद पुलिस विभाग से रहा हूं इसलिए मुझे पता है कि पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी कैसे अपनी जान जोखिम में डालकर आम जनता की सेवा करते हैं। इसलिए उनकी संस्था पी एस फाउंडेशन ने पश्चिम उपनगर के एम.आई.डी.सी. पवई, आरे, समता नगर, कुरार पुलिस स्टेशन, गोरेगांव वाहतूक विभाग, वनराई पुलिस, मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों को मास्क व सेनिटाइजर वितरित किया गया ।


