- भाजपा विधायक के प्रयास से खिले लोगों के चेहरे
कांदिवली (सं. भा.) कांदिवली पूर्व में स्थित पोइसर नदी के विकास में बाधित होने वाले झोपड़पट्टीवासियों का भाजपा विधायक अतुल भातखलकर द्वारा संज्ञान लेकर पीएपी के माध्यम से कांदिवली के बाणडोंगरी में खाली पड़े एसआरए की इमारत में स्थाई रूप से स्थानांतरण कराया गया। शुक्रवार को मनपा के आर दक्षिण विभाग के सभागृह में पोइसर नदी में बाधित होने वाले झोपड़पट्टीवासियों के स्थाई रूप से स्थानांतरण और चाबी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां विधायक ने अपने हाथों से प्रभावित लोगों को उनके फ्लैट की चाबी सौंपी और उनके परिवार वालों को नए फ्लैट के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। चाबी मिलने की एक अलग ही खुशी स्थानीय जनता में देखने को मिली।

जनता ने न सिर्फ आभार जताया बल्कि अपने पुनर्विकास का पूरा श्रेय विधायक अतुल भातखलकर और उनके कार्यकर्ताओं को दिया। गौरतलब हो कि पोइसर नदी को चौड़ा करने का काम पिछले 3 वर्षों से चल रहा है। पोइसर नदी के विकास में बाधित होने वाले झोपड़पट्टीवासियों का पुनर्विकास माहुल में किया जा रहा था। जिससे स्थानीय जनता नाराज थी। उस दौरान विधायक ने स्थानीय जनता को की जगह कांदिवली में स्थाई रूप से स्थानान्तरित करने को लेकर मनपा प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला था। माहुल वर्तमान समय में शिंदे भाजपा सरकार आने के बाद अतुल भातखलकर ने कांदिवली में स्थानीय रहिवासियों का पुनर्विकास कांदिवली के सुमुख हिल बाणडोंगरी के एसआरए की इमारत में स्थाई रूप से कराया है और अपने वचन की पूर्ति की है।


