spot_img
Homeसंपादकीयदैवीय ऊर्जा का स्रोत है दीवाली

दैवीय ऊर्जा का स्रोत है दीवाली

भारत एक कृषि प्रधान देश होने के साथ – साथ उत्सव प्रधान देश भी है। यहां उत्सव, तीज त्योहार की बहुलता है। कारण यह देश विभिन्न धर्म के लोगों का होने के नाते एकता के सूत्र से बंधा है। इसलिए उत्सव ही भारतवर्ष की आत्मा है, जो इसके वैदिक स्वरूप को जीवंत बनाये रखने का कार्य करते हैं। भारत एक धर्म प्राण राष्ट्र है और उत्सव ही वो प्राणवायु है, जो धर्म को भी जीवंतता प्रदान करता है। यह सम्पूर्ण कार्तिक मास दामोदर मास के नाम से भी विख्यात है क्योंकि इसमें विभिन्न पर्व और त्यौहारों का आगमन होता है, जो हमारे जीवन को नव उत्साह, नव उल्लास और दैवीय ऊर्जा से भर कर हृदय में प्रभु भक्ति का संचार करते हैं। पर्वों की इस श्रृंखला में पंच दिवसीय दीपावली पर्व के क्रम में पहला दिन धनतेरस का है, जब आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि के साथ धन के देवता कुबेर तथा मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। लोग इस दिन सोना – चांदी और बर्तन खरीद कर अपने घर लाते हैं। जो स्वास्थ्य, समृद्धि और वैभव का द्योतक है। भगवान धन्वंतरि दिव्य आरोग्यदाता हैं। स्वास्थ्य, संतुलन और आध्यात्मिक कल्याण के शाश्वत स्रोत – भगवान धन्वंतरि ब्रह्मांडीय सागर से अमृत, अमरता का अमृत लेकर प्रकट हुए थे। उनकी शांत उपस्थिति हमें याद दिलाती है कि सच्ची चिकित्सा शरीर, मन और आत्मा के बीच दिव्य सामंजस्य से प्रवाहित होती है। दूसरे दिन कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी का पावन पर्व छोटी दीपावली के रूप में सम्पूर्ण भारतवर्ष में मनाया जाता है। इस पर्व को देश के विभिन्न भागों में काली चौदस, रूप चौदस, नरक निवारण चतुर्दशी के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन संध्याकाल में यम का दीपक निकालने एवं दीपदान करने की भी शास्त्रीय मान्यता है। नरक से मुक्ति एवं भक्ति से युक्ति ही इस पर्व का प्रमुख उद्देश्य है। दिवाली शब्द ‘दीपावली’ से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है – दीपों की पंक्ति। इस दिन पूरा देश दीपों से जगमगा उठता है। दीपावली का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व बहुत गहरा है। दीवाली हमारे देश में सनातन धर्म के प्रमुख और सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इस त्योहार को प्रकाश का पर्व भी कहा जाता है। दीवाली न केवल भारत में बल्कि विदेशों में बसे भारतीयों द्वारा भी बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह हिंदू, जैन और सिख धर्मों में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की, अंधकार पर प्रकाश की और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। यह भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। परिवार के सभी लोग दिवाली के इस शुभ अवसर पर इकट्ठा होते हैं। यह अवसर विशेष रूप से बच्चों द्वारा मनाया जाता है क्योंकि उन्हें अपने पसंदीदा पटाखे फोड़ने और अपनी पसंद की कोई भी चीज़ खाने का मौका मिलता है। लोग छुट्टियाँ मनाते समय सभी रीति-रिवाजों का पालन करने का प्रयास करते हैं। कुछ सांस्कृतिक प्रथाओं में घरों को मोमबत्तियों और दीयों से सजाना और भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा करना शामिल है। दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट पूजा या गोवर्धन पूजा का विधान है। जिसमें भगवान कृष्ण की पूजा के साथ गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। इस दिन भक्तजन गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाते हैं और उसे फल, फूल, धूप, दीप आदि से सजाते हैं। यह पूजा भगवान कृष्ण द्वारा इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला की याद में की जाती है। भाई दूज मनाया जाने वाला एक हर्षोल्लासपूर्ण त्योहार है, जो भाई-बहन के बीच के विशेष बंधन का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए “तिलक” नामक एक रस्म अदा करके प्रार्थना करती हैं। वे अपने भाइयों के माथे पर लाल तिलक लगाती हैं और उन्हें मिठाई और उपहार देती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com