spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअरविंद चित्रांश को कोदंड धनुष की प्रतीकात्मक भेंट

अरविंद चित्रांश को कोदंड धनुष की प्रतीकात्मक भेंट

शक्ति और आत्मविश्वास का सम्मान

आजमगढ़ (स. भा.): लक्ष्‍य इंटरनेशनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एल के आनंद ने आजमगढ़ में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी और लोककला संरक्षक अरविंद श्रीवास्तव “चित्रांश” को सम्मानित किया। उन्हें राम की शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक, कोदंड धनुष की अनुकृति भेंट की गई।

एल के आनंद ने कहा कि कोदंड धनुष केवल एक हथियार नहीं, बल्कि धर्म, न्याय और सेवा के प्रतीक के रूप में श्रीराम की शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। यह धनुष धर्म की रक्षा और सत्य की विजय का प्रतीक है।

अरविंद चित्रांश ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोदंड महोत्सव और हर घर में कोदंड की प्रतीकात्मक छवि होनी चाहिए, ताकि यह शक्ति, सेवा और आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करे। उन्होंने यह भी बताया कि बहुत कम लोग जानते हैं कि भगवान राम के धनुष का नाम कोदंड था और यही कारण है कि प्रभु श्रीराम को “कोदंडधारी” कहा जाता है।

चित्रांश ने भिलाई में स्थित कोदंड रामालयम मंदिर का भी उल्लेख किया और कहा कि श्रीराम चरित मानस में वर्णित है कि जब शत्रु सेना नजदीक आई तो श्रीराम ने कठिन धनुष कोदंड को चढ़ाकर अपने पराक्रम का परिचय दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com