spot_img
Homeमुंबईघरेलू रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

घरेलू रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

  • सांसद गोपाल शेट्टी ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

मुंबई (सं. भा.) : दीपावली के अवसर पर मुंबई समाचार तथा बचुभाई सामजी भाई ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में घरेलू रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर मुंबई में संपन्न हुआ। समाजसेवी दिनेश झाला ने पारंपरिक भारतीय रंगोली कला को जीवित रखने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया। रंगोली विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए महावीर नगर, कांदिवली पश्चिम के महावीर बैंक्वेट हॉल में एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी के करकमलों से इस रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के आयोजक दिनेश झाला ने बताया की,
“रंगोली प्रतियोगिता में चार गुणे चार फुट आकार में अपने घर अथवा परिसर में रंगोली बनाते हुए उसका वीडियो तथा सेल्फी विद रंगोली व्हाट्सऐप और मेल के माध्यम आयोजकों को भेजना था। प्रतिभागियों द्वारा भेजे गए रंगोली को जजों के पैनल द्वारा पूरी बारीकी से समीक्षा कर विजेताओं का चुनाव किया गया।


प्रतियोगिता में शामिल हुए प्रथम १० विजेताओं को पैठणी साड़ी का आकर्षक उपहार रखा गया था । इसके अलावा प्रथम पुरस्कार ₹.२१०००, द्वितीय पुरस्कार ₹.१५०००, तृतीय पुरस्कार ₹.११०००, चतुर्थ पुरस्कार ₹.७५००तथा पांचवा पुरस्कार ₹.५१०० रखा गया था। सांसद गोपाल शेट्टी के करकमलों से विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सांसद ने भारतीय संस्कृति से जुड़े इस रंगोली कला के प्रचार प्रसार के लिए उठाए गए इस कदम का स्वागत किया। साथ ही अयोजक दिनेश झाला का अभिनंदन किया। दिवाल त्यौहार के दौरान अधिकांश महिलाओं द्वारा अपने घरों के बाहर निकाले जाने वाली रंगोली कला से आनेवाली पीढ़ी में इसका प्रचार प्रसार होना आवश्यक है और आज सम्मानित सभी बहनों का इस हेतू विशेष अभिनंदन है।” ऐसा भी सांसद गोपाल शेट्टी ने अपने भाषण में कहा।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली फाल्गुनी चंदू गोढ़किया, डॉ.खुशबू एस.शाह, मनीषा उदानी, पूजा शाह, न्यासा प्रफुल्ल चार्ला, वीणा ताल, किंजल चिंतन ठक्कर , तोरल अल्पेश दोषी, मीता दोशी और स्नेहा शाह को पैठणी साड़ी दे कर उनकी कला को सराहा गया ।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेता राजेंद्र चिंदरकर, दूसरा इनाम जीता भावना नेगांधी, तीसरा धारा मेहता, चौथा इशिका नरसिंह गोठी तथा पांचवा पुरस्कार संगीता नागर ने जीता।
कुल १५० एंट्री दर्ज हुई थी, जिसमें से १२५ को मान्यता प्राप्त हुई।
विजेता पुरस्कार के सिवा ५० कंस्यूलेशन पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर करीब १५० महिलाओं को दीपावली निमित्त साड़ी भेंट की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com