spot_img
Homeमुंबईडॉ. उमेश चंद्र शुक्ल को सम्मान, प्रियंका चेरिटेबल ट्रस्ट का आयोजन

डॉ. उमेश चंद्र शुक्ल को सम्मान, प्रियंका चेरिटेबल ट्रस्ट का आयोजन

मुंबई (सं. भा.) प्रियंका चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. दहिसर पूर्व स्थित शक्ति सेवा संघ माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाजसेवियों के साथ शिक्षा जगत से जुड़े लोग मौजूद थे.

    ट्रस्ट हर साल दिए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को ‘पं बंशनारायण मिश्र आदर्श शिक्षक पुरस्कार’ से सम्मानित करता है. इस वर्ष ट्रस्ट की चयन समिति ने सर्वसम्मति से डॉ. उमेश चंद्र शुक्ल के नाम का चयन किया था. समारोह में अतिथियों के हाथों शुक्ल को पं. बंशनारायण मिश्र आदर्श शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया. ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. हृदय नारायण मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा जारी गतिविधियों की जानकारी दी. समाज का समग्र उत्थान मात्र शिक्षा के माध्यम से ही हो सकता है. डॉ. शुक्ल ने कहा कि एक शिक्षक के जीवन में उसके विद्यार्थियों की उन्नति एवं सफलता ही उसकी गुरुदक्षिणा समतुल्य होती है. अभिभावक जिस उम्मीद से अपने बच्चों को विद्यालय भेजते हैं उस पर खरा उतरने के लिए शिक्षक को भी परिश्रम की परीक्षा देनी पड़ती है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राधेश्याम तिवारी के साथ सुशील कुमार दुबे, सुधीर मिश्र आदि उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com