spot_img
Homeअन्यकविता-ग़ज़लचित्रनगरी-संवाद मंच में नाट्यमंचन और काव्यपा

चित्रनगरी-संवाद मंच में नाट्यमंचन और काव्यपा

मुंबई (सं.भा.) चित्रनगरी संवाद मंच में रविवार को मुंबई की नाट्य संस्था ‘आकृति’ के निर्देशक राजीव रोहित के निर्देशन में दो लघु नाटकों (धूप का एक टुकड़ा लेखक: निर्मल वर्मा) और मेरे दोस्त का बेटा: मूल कहानी- कृष्ण चंदर-नाटय रुपांतरण-राजीव रोहित) का मंचन हुआ। ‘धूप का एक टुकड़ा’ नाटक के केंद्र में एक परित्यक्त स्त्री की व्यथा कथा का मार्मिक चित्रण था जिसे अभिनेत्री डॉ रीता दास राम ने अपने सशक्त अभिनय से प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। रीता दास राम समकालीन हिन्दी कविता की एक प्रमुख कवयित्री, कहानीकार एवं उपन्यासकार हैं। बतौर अभिनेत्री यह उनका प्रथम नाटक और दूसरी प्रस्तुति थी। उन्होंने जिस आत्मविश्वास के साथ शुरू से आख़िर तक अपने किरदार को जीवंत किया उसकी लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
‘मेरे दोस्त का बेटा’ में एक लेखक के लेखक बने रहने के अस्तित्व का संघर्ष नजर आया। लेखक की भूमिका में संतोष जाधव ने अपने अभिनय से लेखक को मंच पर पूरी तरह स्थापित किया। संतोष जाधव मुंबई रंगमंच के पुराने कलाकार हैं। भारतीय विद्या भवन में अध्य्यन के दौरान उन्होंने कई क्लासिक नाटकों में अभिनय किया। वे फिल्म संपादन से भी जुड़े रहे हैं। इस नाटक में लेखक के पात्र को उन्होंने बड़ी संजीदगी से जिया। दोनों कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। दोनों नाटकों में संगीत निर्देशन साहिल रवि ने किया था। प्रस्तुति के बाद दर्शकों ने कई सवाल पूछे जिनका कलाकारों और निर्देशक राजीव रोहित ने जवाब दिया। कहानियों के नाट्य रूपांतरण के बारे में राजीव ने कुछ महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने कहा कि दोनों कलाकारों और स्वयं उनके लिये इस एकप पात्र नाटकों को तैयार करना और फिर उन्हें मंच पर पेश करना एक कठिन चुनौती थी जिसका उन्होंने अपनी तरफ से पूरी तरह निर्वाह करने की कोशिश की और दर्शकों द्वारा दोनों प्रयोगों का गर्मजोशी से स्वागत करने से प्रतीत होता है कि वे और उनके कलाकार चुनौती के मापदंड पर कुछ हद तक सफल रहे हैं।

▪️
दूसरे सत्र में प्रमुख कवियों ने काव्य पाठ किया। लखनऊ से पधारे अतिथि कवि कमल किशोर भावुक और कवि राजकिशोर त्रिवेदी किशोर का परिचय लेखक पत्रकार राजेश विक्रांत ने दिया। देवमणि पांडेय के संचालन में अमर त्रिपाठी, नवीन सी चतुर्वेदी, नीतू पांडेय क्रांति, अंबिका झा, वर्षा गर्ग, राजू मिश्र कविरा, हीरालाल यादव हीरा, धनेश कुमार, हेमंत शर्मा और राजेश ऋतुपर्ण ने अपने काव्य पाठ से काव्य संध्या को समृद्ध किया। पत्रकार शामी एन इरफ़ान शामी, अभिनेता सोनू पाहूजा, अभिनेता किशोर सिंह, गोपीकृष्ण बूबना, डॉ सीमा टिबरेवाल, प्रो राम बक्ष और डॉ आर एस रावत ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com