spot_img
Homeमुंबईजल्द पूरा होगा पुलिसवालों के घर का सपना, सरकार बनाएगी विशेष...

जल्द पूरा होगा पुलिसवालों के घर का सपना, सरकार बनाएगी विशेष नीति

मुंबई (सं. भा.) | दिन रात आम जनता की सेवा में डटे रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी खबर है जल्द ही इन पुलिसकर्मियों को रहने के लिए अपना घर मिल जायेगा । मुंबई पुलिसकर्मियों के घरों के मसले का स्थाई हल निका के लिए एक विशेष गृह निर्माण नीति बनाई जाएगी, इस इसके लिए गृह विभाग और गृह निर्माण विभाग के साझे में जल्द नीति को अंतिम स्वरूप दिया जाएगा। नीति का प्रारूप मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सामने पेश किया जाएगा। यह जानकारी नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने दी है। नगर विकास मंत्री ने इस मसले को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें विशेष नीति बनाने का निर्णय लिया गया। मौजूदा समय में ढाई लाख पुलिसवाले घर से वंचित हैं, उन्हें घर उपलब्ध कराने के लिए बड़ी संख्या में घरों का निर्माण करने की जरूरत है। इस बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव भूषण गगरानी और पुलिस महानिदेशक संजय पांडे सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com