spot_img
Homeमुंबईसूखे व किड़े लगे हुए पेड़ों का होगा इलाज! मनपा ने...

सूखे व किड़े लगे हुए पेड़ों का होगा इलाज! मनपा ने शुरु की योजना

मुंबई (सं. भा.)। पर्यावरण संरक्षण मे महत्वपूर्ण भूमिका चलाने वाले पेड़ो को पोषण देने के लिए मनपा ने विशेष योजना शुरु कि है। जिसके तहत सूख रहे ओर किड़े लगे पेड़ो को बचाने के लिए उनका इलाज किया जाएगा। पुराने और बीमार वृक्षों को बचाने के लिए मनपा अब उनका ऑपरेशन करवाएगी। जी हां, मनपा ने मुंबई के बीमार और पुराने वृक्षों के इलाज के लिए सर्जन नियुक्त किया है। मनपा की यह एक अनोखी पहल है, जिसे पायलट प्रोजेक्ट के रुप में शुरु किया गया है।

मनपा ने डी-वार्ड में वृक्ष सर्जन अर्थात अर्बोरिस्ट वैभव राजे को नियुक्त किया है। राजे वृक्षों के बचाव के लिए पुराने पेड़ों का आकलन, उन्हें गिरने से बचाने आदि के लिए ट्री सर्जन के तौर पर काम करेंगे।

मनपा के डी वार्ड में मलबार हिल, ताड़देव और पेडर रोड आदि क्षेत्र शामिल हैं। अर्बोरेस्ट राजे डी वा@र्ड के लगभग १००-१५०पेड़ों का अध्ययन करेंगे और पता लगाएंगे कि वृक्ष किसी भी प्रकार के फंगल संक्रमण, सड़न व किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त तो नहीं है। वृक्षों को बचाने के तरीके भी सुझाएंगे। इससे बाढ़, आपदा एवं तूफान में वृक्ष गिरने जैसी दुर्घटनाओंको कम करने में मदद मिलेगी। अर्बोरिस्ट वैभव राजे ने कहा कि यह भारत में बहुत नया है लेकिन शहरों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जहां इतनी आबादी है और कई पेड़ एक साथ लगते हैं, वहां पेड़ों का स्ट्रेस बहुत ज्यादा होता है। पेड़ों का रख-रखाव और सही इलाज बहुत जरुरी है। विभिन्न उपकरणों से पेड़ों की जांच की जाती है। और उसका आकलन किया जाता है। अर्बोरिस्ट के बिना सही आकलन नहीं हो सकता है। आकलन करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण रेस्टोग्राफ मशीन है। मशीन में एक सुई डाली जाती है और पेड़ के तने के अंदर घुसाई जाती है। इस प्रक्रिया के बाद पूरी जानकारी सामने आ जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com