spot_img
Homeमुंबईतीसरी लहर को गंभीरता से लेने की जरुरत, अजित पवार ने लोगों...

तीसरी लहर को गंभीरता से लेने की जरुरत, अजित पवार ने लोगों को चेताया 

मुंबई (सं. भा.)। जिस तरह से मुंबई और राज्य में कोरोना की दूसरी लहर के बाद ब्लैक फंगस ने अपना असर दिखाना शुरू किया है उससे तीसरी लहर की सम्भावना को नजर अंदाज नही किया जा सकता। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लोगों को सावधान करते हुए कहा है की तीसरी लहर को गंभीरता से लेने की जरुरत है। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर लोगों से कोरोना के खिलाफ अपने बचाव के उपायों को कम नहीं करने का आव्हान उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में लोगों को पर्यटन स्थलों पर जाने से परहेज करना चाहिए, भले ही पाबंदियों में ढील दे दी गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को तीसरी लहर की चातावनी को गंभीरता से लेने की जरुरत है। पवार ने पुणे जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि अगर लोग पर्यटन के उद्देश्य से जिले से बाहर जाना जारी रखते हैं तो प्रशासन के पास उनके घर लौटने के बाद ऐसे लोगों पर क्वारंटीन की १५ दिनों व्यवस्था लागू करने के अलावा कोई दूसरा पर्याय नही होगा।

उपमुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में बड़ी संख्या में लोगों के महाबलेश्वर, लोनावला और अन्य पर्यटन स्थलों की ओर जाने पर चिंता व्यक्त की। संभावित तीसरी लहर पर पवार ने कहा कि यह अमेरिका, ब्रिटेन और अफ्रीका में आने के करीब है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर टीकाकरण के बावजूद तीसरी लहर का खतरा अभी भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कहा कि इसलिए हमें तीसरी लहर (चेतावनी) को बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत है क्योंकि लोगों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है।

लापरवाही से तीसरी लहर आ सकती है – टोपे

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि यदि लोगों ने साफ-सफाई कायम रखने और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन नहीं किया तो कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने की आशंका है। अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद, भीड़ भाडवाले इलाके में लोग बिना मास्क के चल रहे हैं, जिन्हें कोरोना का कोई डर नहीं है। टोपे ने कहा कि कोई भी तीसरी लहर के बारे में सटीक भविष्यवाणी नहीं कर सकता लेकिन मास्क पहनने और उचित व्यवहार करने से हम इसके आगमन को टाल सकते हैं और इसके प्रभाव को न्यूनतम रखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com