spot_img
HomeमुंबईMHB पुलिस के कारण शादी में लौटी रौनक

MHB पुलिस के कारण शादी में लौटी रौनक

  • गहनों से भरा बैग लौटाया

मुंबई (सं. भा.) बोरीवली की एमएचबी पुलिस ने महज 1 घंटे के अंदर 8 लाख के गहनों से भरे बैग को शिकायतकर्ता को वापस लौटा दिया है। MHB पुलिस के कारण ही शादी में रौनक लौट आई ऐसा बारातियों का मानना है।

दरअसल मामला दहिसर पश्चिम महाकाली सोसायटी का है, जहां बीते दिन भारत भूषण आरटे (70) ने अपने बेटे के शादी के लिए गहने खरीदे थे, जो दहिसर पश्चिम महाकाली सोसायटी से निकलकर शादी के लिए दहिसर पूर्व जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनका गहनों से भरा बैग रिक्शे में छूट गया था। जिसकी शिकायत 70 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा एमएचबी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गईं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस की डिटेक्शन टीम ने जांच को आगे बढ़ाया और तकनीकी उपकरणों की मदद से रिक्शे का नंबर प्राप्त किया और महज 1 घंटे के अंदर रिक्शा चालक से संपर्क कर शिकायतकर्ता को खोये हुए 8 लाख के गहनों से भरे बैग को वापस लौटा दिया। बैग मिलते ही भारत भूषण आरटे ने एमएचबी पुलिस का आभार प्रकट किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com