spot_img
Homeमुंबईवसई-विरार में भी चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

वसई-विरार में भी चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

विरार (सं. भा.) आम लोगों की सहुलियत के मद्देनजर वसई-विरार मनपा ने शहर में परिवहन सेवाओं में सुधार करने के लिए महाराष्ट्र सरकार से इलेक्ट्रिक बसों की मांग की है। परिवहन सेवा के सहायक आयुक्त विश्वनाथ तलेकर ने कहा कि वसई विरार में जल्द ही 61 नई इलेक्ट्रिक बसें आने वाली हैं, जिससे यहां के लोगों को काफी फायदा होगा। मनपा परिवहन सेवा में 32 रूटों पर मात्र 103 बसें चल रही हैं। बसों की संख्या कम होने से नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। यहां ऑटो चालक बसों के नहीं होने का फायदा उठाते हैं और यात्रियों से मनमाना म वसूलते हैं।

अवैध रिक्शा चालकों पर लगेगा अंकुश

बसों की संख्या कम होने के कारण यहां अवैध रिक्शों की संख्या बढ़ती जा रही है। नई बसों के आने से अवैध रिक्शा पर अंकुश लगेगा और ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी। इसका लाभ आने वाले समय में आम लोगों को मिलेगा। शहर में इलेक्ट्रिक बसों के आने से वायु प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही डीजल और पेट्रोल का खर्च भी बचेगा। हर सेक्शन और डिपो में बसों के लिए चार्जर स्टेशन बनाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com