पालघर (सं. भा.) जिले में इस समय तापमान बढ़ा हुआ है। रोजाना तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इसके चलते शहरवासी पहले से ही तपती गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में घंटों बिजली गुल होने के कारण नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालघर जिले के बोईसर और आसपास के कई इलाकों में लगातार बिजली गुल होने के कारण नागरिकों को तापमान का चढ़ता पारा और बिजली गुल होना दोनों की मार एक साथ सहनी पड़ रही है। भीषण गर्मी और बिजली कटौती से नागरिक बुरी तरह से त्रस्त हो गये हैं।
घंटों गायब रही बिजली, बोईसर के नागरिक हुए बेहाल
RELATED ARTICLES


