spot_img
Homeमहाराष्ट्रसंगठन मजबूती पर जोर, डॉ. श्रीकांत शिंदे की बैठक में बनी रणनीति

संगठन मजबूती पर जोर, डॉ. श्रीकांत शिंदे की बैठक में बनी रणनीति

डोंबिवली (सं.भा.) राजनीतिक सक्रियता के बीच संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है, जहां आगामी रणनीति और जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने को लेकर आयोजित अहम बैठक में सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए मतदाता पंजीकरण अभियान को तेज और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
कल्याण लोकसभा क्षेत्र की संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक योजना के तहत आयोजित इस समीक्षा बैठक में निर्वाचन क्षेत्र के ढांचे पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कार्यकर्ताओं को पूरी प्रक्रिया का मार्गदर्शन देते हुए उन्हें अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को पंजीकरण के लिए जागरूक किया जाए और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही, मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को पारदर्शी, सटीक और विश्वसनीय बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रक्रिया को समझते हुए इसे जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का भरोसा जताया।
इस मौके पर सांसद नरेश म्हस्के, विधायक डॉ. बालाजी किणीकर, युवा सेना के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक, शिवसेना उपनेता रवींद्र फाटक, उल्हासनगर की महापौर अश्विनी निकम, कल्याण-डोंबिवली की महापौर हर्षाली चौधरी सहित कई पदाधिकारी, नगरसेवक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com