spot_img
Homeमुंबईअकादमी के पुरस्कारों हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

अकादमी के पुरस्कारों हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

मुंबई (सं. भा.) महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी ने वर्ष 2023-24 के लिए पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई है। पुरस्कारों के बारे में जानकारी देते हुए महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शीतला प्रसाद दुबे ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वित्त पोषित योजना में साहित्यकारों को पुरस्कृत कर जहां सम्मानित किया जाता है। वहीं अन्य साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के लिए पुस्तक प्रकाशन हेतु अनुदान भी प्रदान किया जाता है। डॉ. दुबे ने बताया कि इन पुरस्कारों में 1-1 लाख रुपए के 2 अखिल भारतीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कार, 51-51 हजार रुपए के 8 राज्यस्तरीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कार एवं साहित्य की 14 विधाओं में 3- (स्वर्ण-35000, रजत-25000 एवं कांस्य- 11000) पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इसके साथ ही हिंदी भाषा में उत्कृष्ट लेखन को बढ़ावा देने एवं उन रचनाओं को पाठकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुस्तक प्रकाशन अनुदान भी प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों के लिए आवेदन 03 जनवरी 2024 शाम 5.30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। उक्त तिथि के बाद प्राप्त आवेदन अमान्य होंगे। इस वर्ष की पुरस्कार योजना में 01 जनवरी 2020 से 31 दिसंबर 2022 के बीच प्रकाशित कृतियां ही मान्य होंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com