spot_img
Homeउत्तर प्रदेशग्लोबल पब्लिक स्कूल में हुआ परीक्षा परिणाम वितरण

ग्लोबल पब्लिक स्कूल में हुआ परीक्षा परिणाम वितरण

फतेहपुर (सं. भा.) । स्थानीय ग्लोबल पब्लिक स्कूल राधानगर में आज परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या श्रीमती नम्रता त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम उमेश चंद्र गुप्ता तथा श्रीमती प्रीति गुप्ता के संरक्षण में संपन्न हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वोत्तम अंक प्राप्त किए। जिनमें से कक्षा 6 की छात्रा काजल शुक्ला, आरव, शुभी एवं कक्षा 7 के अतुल, आयुष, रिया ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पी.जी से कक्षा 5 तक आयशा, भार्गवी, रुद्राक्षी, अर्जित,‌ इशांक, ओम, जानवी, माही आदि ने अपनी कक्षाओं में सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में हिमांशु मिश्रा फरहान आलम एवं समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com