spot_img
Homeमुंबईदहिसर में बही ‘फागुन बयार’

दहिसर में बही ‘फागुन बयार’

  • पारंपरिक लोकगीतों के बीच अभिनेताओं, पूर्व सेनाधिकारी, रणजी खिलाड़ी  और वरिष्ठों का सम्मान

मुंबई (सं. भा.) बयार मित्र परिवार की ओर से आयोजित होली स्नेह सम्मेलन पारंपरिक रूप से मनाया गया। दहिसर पूर्व स्थित आदित्य पार्क प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में आए अतिथियों पर पुष्पवृष्टि कर तथा ऑर्गेनिक रंगों से तिलक लगाकर होली मनाई गई। कार्यक्रम में उत्तरभारतीय समाज के बच्चों ने नृत्य व गायन विधा में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, साथ ही कमल म्यूजिकल ग्रुप ने पारंपरिक लोकगीतों से समां बांध दिया। विशेष निमंत्रित गायकों श्याम तिवारी और नेहा अभिषेक पांडेय ने पारंपरिक गीत गा कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी डॉ राधेश्याम तिवारी ने बयार संस्था को भारतीय संस्कृति की परंपरा का वाहक बताते हुए कहा, ‘मैं गत कई वर्षों से संस्था के विविध कार्यक्रमों का साक्षी रहा हूं। संस्था चिकित्सा शिविर के आयोजनों सहित सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्द्धन हेतु सतत प्रयासरत है, इसके लिए मैं बयार टीम को साधुवाद देता हूं।’

कार्यक्रम में प्रख्यात अभिनेता दयाशंकर पांडेय (चालू पांडेय फ़ेम), मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, अंतर्राष्ट्रीय सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद के प्रणेता डॉ आरके चौबे, वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष उपाध्याय, कांग्रेस के नेता डॉ किशोर सिंह, पूर्व सेना अधिकारी सूर्यनारायण मिश्र, लायन सभाजित उपाध्याय, मुंबई रणजी टीम के क्रिकेट खिलाड़ी मोहित अवस्थी, अभिनेता मनीष मिश्रा, प्रसिद्ध व्यंग्यकार राजेश विक्रांत, वरिष्ठ पत्रकार  द्वय अमित मिश्र व अनिल पांडेय, डॉ बृजेश पांडेय, वरिष्ठ समाजसेवी शिवश्याम तिवारी, मशहूर कवि कमलेश पांडेय ‘तरुण’, अभिनेता अमित मेहरा, समाजसेवी हेमंत पांडेय सहित समाज के कई गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया। बयार की महिला शाखा ‘बयार पुरवैया’ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय कार्य किया।

‘फागुन बयार’ में मीडियाकर्मियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। दैनिक भास्कर के ब्यूरो हेड विजय सिंह कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार एसएन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार व मंत्रालय विधिमंडल पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष विनोद यादव, एनबीटी के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र, एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह, आर्या न्यूज़ के संपादक श्रीश उपाध्याय, खोजी पत्रकार अजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार पुष्पराज मिश्र, मोफीद खान, सूरज पांडेय, सुजीत गुप्ता, गोपाल गुप्ता, राजकिशोर तिवारी, मनीषा गुरव, पूनम अपराज, भदोही से आये पत्रकार प्रभुनाथ शुक्ल, स्तंभकार धीरज सिंह, हिंदी विवेक के उपसंपादक धर्मेंद्र पांडेय, युवा समाजसेवी जय शुक्ल सहित कई मीडिया कर्मी उपस्थित थे। वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम शर्मा, व्यवसायी हिमांशु भाई, विपुल भाई, शिवलाल यादव, उमेन्द्र मिश्रा, रमापति उपाध्याय, सतीश मिश्र आदि ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सदस्यों का हौंसला बढ़ाया।

बयार मित्र परिवार के संस्थापक सदस्यों सूर्यकांत उपाध्याय, अनिल मिश्र, सतीश दुबे, अरविंद तिवारी, एडवोकेट अशोक मिश्र, अनुज अवस्थी, प्रदीप मिश्रा, अजीत तिवारी, रितेश मिश्रा, धर्मेंद्र पांडेय, भगवती मिश्र, उपेन्द्र सिंह, रवींद्र उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, हरि मिश्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की। कार्यक्रम का सफल संचालन अरविंद मिश्र ने और आभार प्रदर्शन अभय मिश्र ने ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com