spot_img
Homeमहाराष्ट्र“किसान आत्महत्या न करें, विधायकों को मारें”

“किसान आत्महत्या न करें, विधायकों को मारें”

बच्चू कडू का भड़काऊ बयान

बुलढाणा (स. भा.): महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रमुख बच्चू कडू के बयान से सियासी हलचल मच गई है। किसान सम्मेलन में उन्होंने कहा कि फसल का उचित दाम न मिलने पर आत्महत्या करने की बजाय विधायकों को मारना चाहिए।

कडू ने कहा कि रोजाना दर्जनों किसान जान दे रहे हैं, लेकिन सरकार अब भी नहीं जागी। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की बात न सुनी गई, तो जनता को अब नेताओं से जवाब मांगना होगा।

पूर्व मंत्री ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सोयाबीन का भाव गिर चुका है और खरीद केंद्र तक नहीं खुले। उन्होंने कहा कि बोनस देने का वादा भी अधूरा रह गया।

बच्चू कडू के इस बयान की राजनीतिक दलों ने कड़ी निंदा की है। विपक्ष ने इसे भड़काऊ बताया, जबकि शासन करने वाली पार्टी ने कहा कि ऐसी भाषा लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com