spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबारा टोल पर 435 वाहनों में लगाया गया फास्टैग

बारा टोल पर 435 वाहनों में लगाया गया फास्टैग

कानपुर देहात (सं. भा.) : कैशलेन समाप्त होने के बाद फास्टैग लगाने वाले वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को अवकाश का दिन होने के बाद भी 435 वाहनों को फास्टैग जारी किया गया। वहीं फास्टैग न लगाने वाले 212 वाहनों से 48750 रुपये दोगुने टोल की वसूली की गई। फास्टैग में हो रही बढ़ोतरी से टोल पर लगने वाली जाम से निजात मिलना शुरू हो गया है।

टोल पर कैशलेस व्यवस्था लागू करने के लिए एक साल पूर्व सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से निर्देश दिए गए थे। वहीं नए साल से कैशलेन हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वाहन सवारों को समस्या न हो इसके लिए समय सीमा में बढ़ोतरी की गई। 16 फरवरी से कैशलेन खत्म होने के बाद फास्टैग की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक 92 फीसद से अधिक वाहनों को फास्टैग किया जा चुका है जबकि अवकाश का दिन होने के बाद भी 435 वाहनों में फास्टैग लगाया गया है। फास्टैग के फीसद में हुई बढ़ोतरी से टोल पर लगने वाले जाम से निजात मिलना शुरू हो गया है। वहीं टैग लगाने के सार्थक परिणाम देख वाहन सवार स्वयं भी आगे आ रहे हैं। रविवार को 21 हजार वाहनों का बारा टोल से आवागमन हुआ, जिसमें 212 वाहनों में फास्टैग न होने के कारण 48750 रुपये दोगुना टोल वसूला गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com